
इटारसी. दादर से अमृतसर जा रही पठानकोट एक्सप्रेस के पिछले जनरल कोच में एक यात्री की पेंट की जेब से पर्स चोरी हो गया। घटना की रिपोर्ट यात्री ने ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर की। फरियादी हरिनारायण यादव ने बताया कि वह होशंगाबाद से भोपाल जाने के लिए 11057 पठानकोट एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में चढ़ा। फिर अपना पर्स देखा तो पेंट के पीछे की जेब में नहीं था। ट्रेन में चढ़ते समय किसी ने जेब से काले रंग का पर्स चुरा लिया। पर्स मे 3 हजार रुपए एटीएम कार्ड, आधार कार्ड,डीएल कार्ड था। यात्री ने एटीएम कार्ड पर याददाश्त के लिए पिन लिख दिया था जिसे देखकर बदमाश ने दो बार में 2200 रुपए का पेट्रोल किसी वाहन में डलवाया। इसका मैसेज यात्री के मोबाइल फोन पर आया।
अंडमान एक्सप्रेस से यात्री का पर्स चुराया
अंडमान एक्सप्रेस के एस-7 कोच से एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। फरियादी यात्री वर्धा के 59 वर्षीय गोपाल चंचलानी ने बताया कि वे झांसी से सेवाग्राम जा रहे थे। इटारसी रेलवे स्टेशन पर उनका गोल्डन पर्स और कपड़े कोई बदमाश चुराकर ले गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-pathankot-x-stole-purse-atm-card-for-rs-2200-petrol-delivered-084547-6060398.html
No comments:
Post a Comment