Thursday, November 28, 2019

भाजपा: बैठक में नहीं पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

ग्वालियर|संगठन में उपेक्षा का शिकार हो रहे भाजपा नेता पार्टी की बैठक-कार्यक्रमों से दूरी बनाने लगे हैं। गुरुवार को ग्वालियर संभाग के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी ऐसा ही हुआ। श्री तिवारी ने ग्वालियर में रह रहे प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की परिचय बैठक मुखर्जी भवन में बुलाई थी। ग्वालियर में 26 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं, जिनमें से 11-12 सदस्य बैठक में पहुंचे ही नहीं। बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी-सदस्यों से श्री तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सक्रियता के साथ लक्ष्य को निर्धारित करके पूरी निष्ठा से काम करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होने के नाते सभी को आत्म अवलोकन करके अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाहन करना चाहिए। उन्होंने कहा, युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को प्रत्येक मतदान तक पहुंचाना है और 18 साल के नए युवाआंे को पार्टी से जोड़ने का कार्य करते हुए सक्रिय युवा इकाई का निर्माण करना है। जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता है और आप सभी को भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने मे सक्रिय रूप से कार्य करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंशुल श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रतीक तिवारी, निखिल विजयवर्गीय, गिरिराज व्यास, ढपली चैहान, संजीव बोहरे सहित युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-bjp-state-working-committee-members-did-not-reach-the-meeting-082638-6052243.html

No comments:

Post a Comment