Tuesday, November 26, 2019

विद्यार्थियों ने ली संविधान की रक्षा और इसके पालन की शपथ

शासकीय विक्रम कॉलेज में मंगलवार को संविधान दिवस पर शपथ समारोह मनाया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना कुशवाह ने संविधान सभा व संविधान निर्माण के ऐेतिहासिक तथ्यों सहित डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान के बारे में बताया। प्रशासन अधिकारी अनूप तिवारी ने संविधान पर प्रकाश डाला। डॉ. गुलाबसिंह डाबर ने छात्रों व स्टाफ को संविधान की रक्षा व पालन करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर डॉ. मेकूसिंह निगवाल, शहनाज खान, डॉ. लीला डाबर, नारायण मंडावलिया, अरुण पाटीदार, दुर्गेश बैरागी, लखन राठौर, दिलीपसिंह बरखेड़ावाला मौजूद थे।

लक्ष्य बनाकर चलें और संविधान के मुताबिक कार्य करें - मिश्रा

बड़नगर| बच्चों को जीवन का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए अाैर संविधान के मुताबिक कार्य करना चाहिए। यह बात कर्नल सौरभ मिश्रा ने संविधान दिवस पर शासकीय पीजी काॅलेज में विद्यार्थियों से कही। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो.लक्ष्मण चेलाणी ने की। डाॅ. हेमलता चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मण चेलाणी ने विद्यार्थियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। संचालन प्रो. मनोज लश्करी ने किया। आभार गजराजसिंह पंड्या ने माना।

डॉ. अांबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

उन्हेल| नवादा में संविधान दिवस नेहरू युवा केंद्र व भीम आर्मी ने मनाया। गया। दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डाॅ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नागदा-खाचरौद तहसील भीम आर्मी अध्यक्ष बालाराम परिहार, तेजाराम सिंहोल, मदन गोयल, लखन गोयल, आनंदीलाल कपासिया मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khachrodh News - mp news students took the oath to protect and uphold the constitution
Khachrodh News - mp news students took the oath to protect and uphold the constitution
Khachrodh News - mp news students took the oath to protect and uphold the constitution


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-students-took-the-oath-to-protect-and-uphold-the-constitution-081606-6034434.html

No comments:

Post a Comment