Tuesday, November 26, 2019

नगर परिषद की अनुमति के बिना पाडल्या में लगा बंद बाजार, व्यापारियों ने जताया विरोध

नगर परिषद के अनुमति के बिना ही परिषद के एक कर्मचारी ने मेला ग्राउंड पर बंद बाजार लगवा दिया। जिसकी जानकारी न तो नगर परिषद अध्यक्ष और ना ही सीएमओ को थी। जब नगर के व्यापारियों ने इसकी जानकारी दी। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इस पर नगर के व्यापारियों ने विरोध किया।

पाडल्या के पुरानी पुलिस चौकी परिसर में बंद बाजार मंगलवार को सुबह पहुंचे। जिन्होंने नगर परिषद की बिना अनुमति के दुकानें लगा दी। इसकी जानकारी जब करही के व्यापारियों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना नगर परिषद के सीएमओ रूप सिंह सोलंकी को दी। सीएमओ के पहुंचने के बाद जब पूछताछ की तो पाडल्या के ऐसे व्यापारी सामने आए जिनका बंद बाजार से कोई लेना देना ही नहीं है। उन्हीं लोगों ने सीएमओ से कहा हमारी अनुमति से ही हमने बाजार लगाया है जबकि परिषद बिना अनुमति के कही भी बाजार नहीं लग सकता है। पाडल्या के जिन लोगों ने बंद बाजार को लगाए जाने की बात कही उन्हीं से सीएमओ ने एक लिखित पत्र परिषद को देने के लिए कहा पर शाम तक भी पत्र नहीं दिया गया। नगर व्यापारी संघ के सचिव सदाशिव पाटीदार ने बताया इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पूर्व में इस संबंध में बाजार नहीं लगने की मांग सीएमओ से की थी। तब सीएमओ ने कहा था कि नगर व्यापारी संघ से चर्चा करके की बंद बाजार लगाया जाएगा।

पत्र आने पर किया जाएगा विचार

जिन्होंने बाजार लगाया है। उनसे कहा है कि वे एक पत्र परिषद को दें। पत्र आने के बाद विचार किया जाएगा। -रूप सिंह सोलंकी, सीएमओ नगर परिषद करही पाडल्या

पाडल्या में लगा बंद बाजार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karhi News - mp news closed market in padalya without the permission of the city council traders protested


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-closed-market-in-padalya-without-the-permission-of-the-city-council-traders-protested-081553-6037366.html

No comments:

Post a Comment