
गिट्टी मशीन के पीछे गड्ढे में गिरने से एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा है या नहीं। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को गिट्टी की क्रेशर की मशीन के पास ढाबा चलाने वाले ने दिनेश पिता गोकुल नाई निवासी हाल कानड़ के गड्ढे में गिरने की सूचना उसके परिजनों को दी। रात 12 बजे सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गड्ढे में पड़ी दिनेश की मोटर साइकिल और शव को निकाला। शव आगर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया, पैतृक गांव काबूली में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रात 12 बजे क्यों गया दिनेश यह समझ से परे : दिनेश के परिजन का कहना है कि रात 12 बजे नानुखेड़ी वह अकेला क्यों गया यह समझ नहीं आ रहा है। मृतक के छोटे भाई जितेंद्र, काका नारायण सिंह सेन, पिता गोकुल सिंह सेन ने पुलिस प्रशासन से घटनाक्रम की गंभीरता से सूक्ष्मता से जांच करने की मांग की हैं।
मृतक दिनेश सेन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-dhaba-operator-dies-after-falling-in-a-pit-with-his-bike-081510-6036024.html
No comments:
Post a Comment