Wednesday, November 27, 2019

स्कूलों से शिक्षक नदारद, अधिकारी एक दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी

विकासखंड स्कूलों में शिक्षकों के गायब रहने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आ, दिन कोई न कोई शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल से नदारद मिलते हैं। विकासखंड क्षेत्र में शासन ने स्कूल के लिए भवन तो लाखों खर्च करके बनवा दिए है। लेकिन स्कूलों से कुछ शिक्षकों का पूरी तरह से मोह भंग होता नजर आ रहा है। स्कूलों में बच्चों के साथ साथ शिक्षक नदारद मिल रहे हैं। यहां शासकीय स्कूल भगवान भरोसे संचालित हो रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्रियों से लेकर कलेक्टर के निर्देशों को भी कुछ शासकीय शिक्षक खूंटी पर टांगते हुए मनमाने ढंग से स्कूलों का संचालन कर रहे है। शिक्षा के मंदिरों को धर्मशाला के समान बना दिया है। जहां से कभी भी स्कूल खोलते हुए कभी भी रवानगी डाल दी जाती है। ऐसा ही शासकीय शिक्षकों का कारनामा जब सामने आया है। जब भास्कर टीम द्वारा ग्राम गोरा टीला में एकीकृत शाला शामावि गोराटीला और शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय गोरा टीला स्कूल पर जाकर देखा तो 2.50 बजे दोनों शालाओं में ताले लगे हुए थे। इतना ही नहीं शिक्षक कृष्णपाल, अनिल वर्मा, प्रद्युम्न कुमार दुबे शिक्षकों के साथ बच्चे भी नदारद थे।

पूर्व में शिक्षक हो चुके हैं, निलंबित : गत दिवस कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद सिनावल कला खनियांधाना में सीताराम पाल, माध्यमिक शिक्षक को अनुपस्थित मिलने पर जिला कलेक्टर अनुग्रहा पी ने गंभीरता से लिया और उनको निलंबित करने की कार्रवाई की गई। इस अवधि में पिछोर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल टीलाघाट में पदस्थ शिक्षक कुबेर आदिवासी और पंकज पांडे स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल पर न मिलने के चलते दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इसके बाद भी शिक्षक अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान स्कूल में लगा मिला ताला।

बीईओ से बात करिए

आप बीईओ से बात करिए, वह शिक्षकों का वेतन रुकवा देंगे और कार्रवाई के लिए लिख देंगे। जीएस गोलिया, बीआरसीसी

बीआरसी से चेक करवा लेते हैं

मैं बीआरसी से कहता हूं चैक करवा लेते है, जो भी उधर सीएसी होगा उससे दिखवा लेते है। मुकेश मेहता, बीईओ कोलारस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kolaras News - mp news teachers absent from schools officials avoiding responsibility on each other


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-teachers-absent-from-schools-officials-avoiding-responsibility-on-each-other-082112-6042476.html

No comments:

Post a Comment