Tuesday, November 26, 2019

आंबेडकर चौक की हालत खराब, इसे संवारा जाए

पर्यटन नगरी खजुराहो में मंगलवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पृथ्वी ट्रस्ट और दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वावधान में समाजसेवियों ने अंबेडकर चौराहा की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए यहां की साफ सफाई पर विशेष देने की जरूरत पर बल दिया। पृथ्वी ट्रस्ट के विनोद भारती, वीरेंद्र सीगोट, दिव्यांग कल्याण समिति के प्रमुख गोविंद कुशवाहा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

समाजसेवियों ने प्रशासन पर डाॅ. अंबेडकर की मूर्ति की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए चिंता व्यक्त की। समाज के लोगों ने ही मूर्ति को स्नान कराया एवं स्थल को साफ-सुथरा किया। सभी ने डाॅ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ भारती एवं दिव्या चौधरी ने गीतों की प्रस्तुति दी। समाज सेवी गोविंद कुशवाहा, एमडी बाबू, सुनील चौधरी, रामस्वरूप अहिरवार, प्रमोद अहिरवार आदि थे। 93



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
khajuraho News - mp news ambedkar chowk39s condition deteriorated it should be maintained


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-ambedkar-chowk39s-condition-deteriorated-it-should-be-maintained-081638-6034581.html

No comments:

Post a Comment