
घाेड़ाडाेंगरी | टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में छठवें दिन साेमवार काे पहला मैच टीवीएस बगडोना और आरसीसी शाहपुर के बीच हुआ। इसमें शाहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 75 रन का लक्ष्य टीवीएस को दिया। जवाबी पारी में टीवीएस ने 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में टीम के बल्लेबाज सलमान और योगेश ने टीम के लिए 40 रन जुटाए थे। दूसरा मैच एबीजे मानसिंगपूरा और इलेवन स्टार भौंरा के बीच हुअा। इस मैच में पहले बेटिंग करते हुए एबीजे मानसिंगपुरा ने 132 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इलेवन स्टार भौंरा ने 116 रन बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। तीसरा मैच एकेडमी बैतूल और एडी सिक्सर भौंरा के बीच हुआ। इसमें एडी सिक्सर भौरा ने 113 रन का टारगेट एकेडमी को दिया, लेकिन एकेडमी बैतूल लक्ष्य को पाने में असफल रही। वह मात्र 90 रन बना सकी अाैर 23 रन से हार गई। चौथा मैच एबीजे मानसिंगपुरा और एडी सिक्सर भौंरा के बीच हुआ। इस मैच में निर्धारित 10 ओवर में एडी सिक्सर ने 117 रन का टारगेट एबीजे क्लब को दिया। एबीजे क्लब मात्र 55 रन बनाकर ही आॅलआउट हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-cricket-tournament-tvs-team-wins-063709-6028209.html
No comments:
Post a Comment