
गुना | बजरंगगढ़ के लकड़या गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। सुबह गांव में ही एक खेत में शव मिला। यह बात सामने आई कि कुल्हाड़ी से सिर में चोट पहुंचाकर शंकरलाल पुत्र मड़िया भील की हत्या की गई है। जिस खेत में शव मिला, वह एक महिला का है, इसके घर अक्सर मृतक का आना-जाना था। पुलिस इसी आधार पर जांच कर रही है। वहीं महिला से भी पूछताछ की जा रही है। बजरंगगढ़ थाना प्रभारी सीपी दीक्षित ने बताया कि लकड़या गांव में रहने वाले शंकरलाल का शव गांव के ही जमना बाई भील के खेत में मिला। गांव से कुछ दूर ही यह खेते है। मौके पर ही कुल्हाड़ी मारकर 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या की गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-the-dead-body-of-an-old-woman-found-in-the-farm-of-a-woman-who-had-to-come-and-go-082558-6053720.html
No comments:
Post a Comment