नरवर में 109 युवाओं में से 15 युवा किए शामिल
नरवर जनपद पंचायत में थाने के सामने खेल मैदान में 109 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें 15 सहरिया अनुसूचित वर्ग के युवा भी शामिल थे। जिनको तहसीलदार कल्पना कुशवाह, सीईओ एलएन पिप्पल के मार्गदर्शन में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। सभी लोगों के टेस्ट के दौरान 1600 मीटर की दौड़ करवाई गई एवं हाइट भी नापी गई। इसके बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी युवकों को बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद 15 से 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईटीबीपी के ग्राउंड में 279 युवाओं ने स्क्रीनिंग टेस्ट में लिया भाग।
109 में से 85 का चयन
आईटीबीपी परिसर में आयोजित नवयुवकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के बारे में एसडीएम अरविंद बाजपेई ने बताया कि करैरा क्षेत्र के नव युवक भाग्यशाली है कि करैरा में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का ट्रेनिगं सेंटर है। नरवर में 109 युवाओं में से 85 का चयन किया गया। जिनको परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे। टेस्ट में कम युवक उपस्थित हुए इसलिए पुनः एक बार क्षेत्र के नव युवकों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। उसकी तारीख निश्चित की जाकर बताई जाएगी। जिससे क्षेत्र के नवयुवक ज्यादा से ज्यादा आर्मी भर्ती में चयन हो सके। इसी को लेकर स्क्रीनिंग टेस्ट एक बार पुनः लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-center-built-in-first-school-suddenly-changed-to-itbp-082136-6042474.html
No comments:
Post a Comment