Saturday, November 30, 2019

एनसीसी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

एनसीसी दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय हटा के केडेट्स द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एक स्वच्छता रथ नगर पालिका के स्वच्छता वाहन के साथ चल रहे थे।

रैली को प्राचार्य आरके पाठक ने हरी झंडी दिखाकर गायत्री शक्तिपीठ से शुरू किया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः वहीं जाकर समाप्त की गई। नगर के मुख्य चौराहों पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने रैली के साथ आम लोगों को संबोधित किया। मुख्य बाजार में उपयंत्री भागीरथ तंतुवाय ने अपना संदेश दिया। मंदिर-मस्जिद चौराहा पर नगर निरीक्षक विजय मिश्रा ने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना चाहिए और जो लोग गंदगी करते हैं उन्हें हमें समझाना चाहिए। रैली के बाद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा एक नाटक चर्चाओं में रहा जो आजादी की प्रारंभिक लड़ाई मंगल पांडे से 1857 की क्रांति, जलियांवाला बाग, महारानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से आजादी तक तेरह भागों में प्रस्तुत किया गया जिसका संचालन छात्रा नेन्सी साहू ने किया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-awareness-rally-organized-on-ncc-day-084610-6067550.html

No comments:

Post a Comment