Wednesday, November 27, 2019

जेसीबी ने निजी स्कूल के टेम्पो को टक्कर मारी, 3 छात्राएं घायल

लोगों ने चालक को पीटा, इंदिरा नगर क्षेत्र की घटना

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में बुधवार को जेसीबी चालक ने निजी स्कूल के टेम्पो को टक्कर मार दी। इसमें सवार तीन छात्राएं घायल हो गईं। आसपास के रहवासियों ने जेसीबी ड्राइवर को उतारकर पीटा। एंबुलेंस से छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दोपहर करीब 12.15 बजे इंदिरा नगर क्षेत्र मंे जेसीबी ने निजी स्कूल के टेम्पो को टक्कर मार दी। इसके कांच फूट गए। इसमें सवार तीन छात्राएं प्राची पाटील (09), मारिया पाटील (10), अंजली वर्मा (11) घायल हो गईं। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। रहवासियों ने बताया जेसीबी चालक तेज गति से आ रहा था।

कुंदा नदी में अवैध खनन व परिवहन से लोग परेशान : रहवासियों ने बताया कि उमरखली क्षेत्र स्थित कुंदा नदी में बड़े पैमाने पर अ‌वैध उत्खनन होता है। उमरखली रोड, इंदिरा नगर, संजय नगर से रोजाना जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते हैं। दिन-रात में रेत निकालने के दौरान चालकों को नींद की झपकी आती है। पहले भी इस रोड पर दुर्घटनाएं हो चुकी है।

महिलाओं ने चालक की पिटाई कर गमछे से बांधकर पुलिस के सुपुर्द किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khargon News - mp news jcb hits private school tempo 3 students injured


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-jcb-hits-private-school-tempo-3-students-injured-082038-6044557.html

No comments:

Post a Comment