छात्र बोले- पिछले गेट से कैंपस में घुसते हैं असामाजिक तत्व: एनएसयूआई के छात्र नेता सचिन भदौरिया के नेतृत्व में छात्र दोपहर 1 बजे प्रशासनिक भवन के सामने इकट्ठे हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर तक छात्रों ने नारेबाजी की और इसके बाद प्राचार्य प्रो. केएस राठौर छात्रों की बात सुनने के लिए पहुंचे। छात्रों का कहना था कि कैंपस में छात्र असुरक्षित हैं, अगले गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं लेकिन पिछले गेट से आसपास के लोग घुस आते हैं जो कैंपस में छात्राओं को परेशान करते हैं। अंग्रेजी डिपार्टमेंट के बाहर खुलने वाले गेट से यह लोग अंदर आते हैं। पिछले दिनों इस पर ताला भी लगवाया गया था लेकिन इस ताले को तोड़ दिया गया और असामाजिक तत्व कैंपस में आने लगे। छात्रों का कहना था कि क्षेत्र के दबंग भाजपा नेताओं की शह पर यह सब हाे रहा है। छात्रों ने प्राचार्य पर भी आरोप लगाए कि वह भाजपा नेताओं की वजह से ही कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हंगामे और विरोध के बाद प्राचार्य श्री राठौर ने तुरंत ताला मंगवाया और छात्रों के साथ स्टाफ को भेजकर गेट पर ताला लगवा दिया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि अगर इस ताले को कोई दोबारा तोड़ता है तो शिकायत वह पुलिस से करेंगे।
एमएलबी कॉलेज में प्रदर्शन करते एनएयूआई छात्र।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-one-hour-commotion-of-students-to-lock-the-last-gate-of-mlb-college-082625-6052240.html
No comments:
Post a Comment