
बड़ौद | एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर पहुंचकर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने राजस्व विभाग के तहसील के गांवों में किसानों को खसरा-खतौनी में पटवारियों द्वारा गलत इंट्री हो जाने के कारण आ रही परेशानियों से अवगत कराया। इस अवसर उनके साथ युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामसिंह सिसौदिया, युसुफ हुसैन बोहरा,जिला महामंत्री अशोक जैन, आशीष जायसवाल, बीजानगरी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-khasra-informed-about-wrong-entry-of-khatuni-063136-5973575.html
No comments:
Post a Comment