Monday, November 18, 2019

बिरसा मुंडाजी ने अधिकारों से वंचित समाज को जागृत करने कार्य किया

अंबेडकर सेवा समिति ने देवगढ़ गांव में मनाई बिरसा मुंडा जयंती

भास्कर संवाददाता | ईसागढ़

ग्राम पंचायत इमझरा के गांव देवगढ़ में अंबेडकर युवा समिति ने आदिवासी नेता वीर बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नथन सिंह महोबिया, सह आयोजक ब्रजेश बिर्धरिया ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र पचौरी और पंचायत के सरपंच हेमंत सिंह परमार मौजूद थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा जी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हक अधिकार से वंचित समाज को जागृत करने के लिए उन्होंने कार्य किए। सरपंच हेमन्त सिंह परमार ने कहा कि अशोकनगर अंबेडकर युवा समिति के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया था। समिति ने सोमवार को बिरसा मुंडा जी की जयंती भव्यता के साथ मनाई। संचालन जितेंद्र पचौरी कुम्हरिया ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को बिस्किट एवं फल बांटे गए।

इस मौके पर अमर सिंह आदिवासी, शिक्षक पहलवान सिंह जाटव, शिक्षक सौभाग्य सिंह रावत, भगवान सिंह बंजारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बाद ईसागढ़ के छात्रावास आश्रम में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news birsa mundaji worked to awaken the rights deprived society


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-birsa-mundaji-worked-to-awaken-the-rights-deprived-society-063514-5974528.html

No comments:

Post a Comment