Sunday, November 17, 2019

महिला जागृति मंच ने मुनि पुलक सागर महाराज के आष्टा आगमन पर की चर्चा

राष्ट्रीय संत व कवि हृदय मुनि पुलक सागर महाराज कई सालों पहले इस नगर की भूमि पर पधारे थे। उसके पश्चात से उनका आगमन नहीं हुआ। ऐसे राष्ट्रीय संत का नगर में पुन: आगमन हो। यह भावना करते हुए अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन की सांस्कृतिक सचिव दीपा जैन के निवास पर मंच की बैठक हुई। जिसमें दीपावली मिलन समारोह भी किया गया।

महिला जागृति मंच मेन की बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय संत मुनि पुलक सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंच की प्रार्थना महिला जागृति मंच परिवार द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई। तत्पश्चात महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रीति जैन ने मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु पुलक सागर महाराज का इस नगर में आगमन हो ऐसी भावना हम सभी के साथ नगर वासियों की हैं। इस अवसर पर महिला जागृति मंच की सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए दीपावली मिलन समारोह भी किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने धार्मिक भजनों के साथ ही भक्तामर पाठ का गायन भी इस अवसर पर किया। अंत में आभार दीपा जैन ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news mahila jagriti manch discusses the arrival of muni pulak sagar maharaj on ashta


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-mahila-jagriti-manch-discusses-the-arrival-of-muni-pulak-sagar-maharaj-on-ashta-063210-5966661.html

No comments:

Post a Comment