संगठन के सावन बैरागी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में फीस बढ़ाना न्याय संगत नहीं है इससे अभ्यर्थियों पर और अधिक बोझ बढ़ेगा। आयोग ने परीक्षा फीस को 500 से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी है। जबकि बेरोजगार छात्र नौजवान जैसे तैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उस पर यह फीस वृद्धि करना और अधिक आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। यह पूरी तरीके से न्याय संगत नहीं है। इसलिए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन आवेदन शुल्क निशुल्क किया जाए।
सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। पिछले वर्षों से पीएससी पुलिस विभागों की भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले कई युवा भर्ती न निकलने के कारण अपनी आयु सीमा से बाहर हो रहे हैं। इसलिए भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा की गणनाई विभाग की पिछली भर्ती से की जाए। इस अवसर पर मनोज नंदा, अनूप शर्मा, हरि सिंह, विपिन शर्मा, कृष्णा बैरागी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-opposition-to-hike-in-mppsc-examination-memorandum-given-to-cm-063525-5974522.html
No comments:
Post a Comment