
अशोकनगर | जीनियस कोचिंग क्लासेज ने एमपीपीएससी टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। टेस्ट में सफल टॉप 10 छात्रों की जीनियस क्लासेस एमपीपीएससी की निशुल्क तैयारी कराएगी। परीक्षा में सफल 10 टॉप प्रतिभागियों का विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने सम्मान किया। कोचिंग संचालक राजीव यादव ने बताया कि परीक्षा में टॉप 10 प्रतिभागियों में उदित 73, अजय 71, धुरंदर 68, अरविंद 66, भगवत 65 प्रवीण 64, धर्मेंद्र 64, यमनी 64, राधा 63, आशा शामिल हैं। सभी सफल प्रतियोगियों का विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने सभी प्रतिभागियों से परीक्षा में सफल होने के लिए दिल लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। कोचिंग के संचालक श्री यादव कॉलेज ग्राउंड पर शहर के सभी छात्रों को निशुल्क फिजीकल ट्रेनिंग एवं योग सिखाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-mla-honors-10-successful-mppsc-test-participants-063114-5966878.html
No comments:
Post a Comment