Monday, May 25, 2020

पारा 44.1 डिग्री, हवा के कारण नहीं चढ़ा पारा, इस सप्ताह बदलेगा मौसम

नौतपा सोमवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन दक्षिण की ओर से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान में इजाफा नहीं हो सका। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में गरमाहट हैं और तापमान स्थिर बना हुआ है। आने वाले दो दिन में तापमान में इजाफा होगा। उधर, दक्षिण की ओर बन रहे सिस्टम से तेज हवाएं और हल्की बारिश की भी संभावनाएं बन हुई हैं।
सोमवार सुबह मौसम साफ होने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर बाद गर्म हवा की वजह से लोग घरों के कम ही बाहर निकलें। इस दौरान हल्की उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। । 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.1 डिग्री और रात के तापमान में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

मौसम में बढ़ी नमी
मौसम में नमी के बढ़ते ही अब तापमान में थोड़ी बहुत और गिरावट होने की संभावनाएं है। विशेषज्ञों की माने तो बीते कुछ दिनों से मौसम में नमी काफी कम हो गई थी। इसके कारण तेज और तीखी गर्मी में इजाफा हो गया था। लेकिन इस महीने के अंत तक फिर से मौसम बदल सकता है। सोमवार को सुबह की नमी 31% और शाम की नमी 23% दर्ज की गई है।
आगे क्या
मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह में धूप और गर्मी के साथ हल्के बादलों की लुका-छिपी आसमान में चलती रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/hg-441-degrees-mercury-not-rising-due-to-wind-weather-will-change-this-week-127341111.html

No comments:

Post a Comment