गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत रविवार को नगर के करीब 1500 घरों में यज्ञ हुआ। यज्ञ में हवन सामग्री के साथ नीम, तुलसी, गिलोय व बिल्वपत्र के अर्क, गोमूत्र व गोबर से निर्मित कंडों से आहुतियां देकर विषाणु की रोकथाम की गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ देवता से कोरोना से सुरक्षा व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
सुबह 8 बजे से गायत्री परिजन घर-घर पहुंचे। वैदिक पूजन के बाद यज्ञ करवाया गया। मां त्रिवेणी मित्रमंडल सदस्यों ने नगर सहित टेमला, पीठा, पचंबा आदि गांवों में औषधीयुक्त कंडों का वितरण किया। मंडल के चंपालाल वर्मा व संजय झावरे ने कंडे वितरण के दौरान हवन पद्धति भी बताई।
गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ पूर्ण
मंडलेश्वर | नगर की श्रीनगर कॉलोनी के 51 घरों में गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें गायत्री परिजनों ने शासन के निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। घरों में परिजनों के साथ रविवार को सुबह 8 बजे 10 बजे तक यज्ञ किया। गायत्री परिजन सुदेश भालसे ने बताया गायत्री यज्ञ करने से आध्यात्मिक बल मिलता है। कोरोना महामारी से बचाव में सहायता मिलती है।
सोनखेड़ी में 125 परिवारों ने किया यज्ञ

कसरावद | रविवार को तहसील मुख्यालय सहित गांवों में गायत्री यज्ञ कर विश्व कल्याण के निमित्त आहुतियां दी गई। तहसील में सबसे ज्यादा यज्ञ ग्राम सोनखेड़ी में हुए। यहां लगभग 125 परिवारों ने इसमें भाग लिया। कसरावद के 80, बामंदी व रेगवां के 100-100, खामखेड़ा व अन्य गांवों के 300 घरों में यज्ञाचार्यों ने यज्ञ करवाएं। तहसील संयोजक संजय शर्मा ने बताया शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर पर्यावरण शोधन, कोरोना वायरस को वातावरण से नष्ट करने व राष्ट्र को सशक्त व समर्थ बनाने के उद्देश्य से यह विश्व स्तरीय आयोजन किया गया।
घरों में तैयार की वेदी, पूजन के बाद दी आहुतियां

गोगावां/भगवानपुरा | आदिवासी बहुल भगवानपुरा तहसील के ग्राम सुखपुरी के हर घर में यज्ञ किया गया। पूर्व सरपंच धर्मेंद्र मंडलोई ने बताया घर में वेदी तैयार की गई। यज्ञ में मंत्रों से आहुतियां देकर कोरोना को जड़ से मिटाने और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की गई। यज्ञ समापन पर गायत्री माता की आरती की। गोगावां तहसील मुख्यालय के अलावा मोहम्मदपुर, सिबार, बैजापुर, सुरपाला, शाहपुरा, दयालपुरा, बेहरामपुर टेमा, सगूर भगूर, बलखड़िया, टेमरनी, घुघरियाखेड़ी, बिलाली आदि गांवों में साधकों ने पहुंचकर यज्ञ करवाए। तहसील सहसंयाेजक कुलदीपसिंह चौहान ने बताया कोरोना से मुक्ति के साथ पुलिस, नर्सिंग स्टॉफ, सफाईकर्मी व समाजसेवकों के उज्ज्वल भविष्य और विश्व मंगल की कामना की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र से आहुति दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/drugs-made-from-condoms-made-127361971.html
No comments:
Post a Comment