देवास से यूपी बाॅर्डर पर मजदूराें काे छाेड़ने जा रही एक बस में मालथाैन टाेल प्लाजा के पास साेमवार देर शाम अचानक धुंआ उठा और आग लग गई। टाेल पर तैनात पुलिस कर्मियाें ने धुंआ देख बस रुकवाकर मजदूराें काे बाहर निकाला और आग बुझाई। उनकी सजगता से बड़ी घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 7.30 बजे के यूपी के मजदूरों को ले जा रही बस क्रमांक एमपी 13 पी 5427 में अचानक आग लगी गई। बस में 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे। मालथौन के टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश सिकरवार व आरक्षक मानवेन्द्र सिंह की बस पर नजर पड़ी नीचे आग लगी हुई थी बस रोककर सवार मजदूरों को सुरक्षित बस निकाला गया, मौके मौजूद राजस्व विभाग के पटवारियों और टोल कर्मियों नें बस में लगी आग को काबू पाया गया। इस बीच हड़कम्प मे एक मजदूर चोटिल हो गया। मौके पर स्थानीय प्रशासन का अमला पहुचा। मौके पर मौजूद तहसीलदार संडीप तिवारी ने घटना के बारे बताया कि यूपी के मजदूरों को बस से देवास से यूपी की बॉर्डर छोड़ने जा रही थी यहा पर हमारा पुलिस बल और पटवारी तैनात थे उन्होंने देखा कि बस में आग लगी थी उनकी तत्परता से आग को बुझाया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर राजेश सिकरवार ने अच्छे से टेकिल किया व अन्य लोगो के सहयोग से सवारियों को उतारा गया इसमे एक व्यक्ति चोटिल हो गया कोई चिंता की बात नहीं सभी सुरक्षित हैं इस सभी को दूसरे बस से प्रवासी श्रमिकों बॉर्डर पर भिजवा रहा हूँ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/bus-going-from-dewas-to-the-majdurae-on-up-border-caught-fire-policemen-survived-due-to-alertness-127341110.html
No comments:
Post a Comment