जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के कामदारपुरा में रहने वाले युवकों ने कंटेंनमेंट क्षेत्र से बाहर निकलने का प्रयास किया और रोकने पर तैनात पुलिसकर्मी को अपशब्द कहते हुए अभद्रता की। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया। मंगलवार दोपहर की घटना बताई जा रही है। कामदारपुरा कंटेंनमेंट क्षेत्र है और यहां रहने वाले युवक बैरिकेड्स कूदकर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें तैनात पुलिसकर्मी ने रोका तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और अपशब्द कहे। उक्त युवक मास्क भी नहीं लगाए थे। पुलिस जवान ने वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाने का बल मौके पर पहुंचा। एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कामदारपुरा निवासी इरशाद नौशाद शहजाद वसीम अट्टू और आसिफ के खिलाफ धारा 188 समेत महामारी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/indecency-with-policeman-case-against-six-people-127344532.html
No comments:
Post a Comment