अपनी ही मुंहबोली बहन को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले एक वेटरनरी डॉक्टर को विजय नगर पुलिस ने राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि घटना मालवीय नगर की है। यहां रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला ने राजगढ़ पुलिस को केस दर्ज करवाया कि वह मालवीय नगर में पति के साथ रहती थी। उसने बताया कि राजगढ़ के ही रहने वाले आरोपी डॉ. पप्पू सिंह उईके को उसने मुंहबोला भाई बना रखा था। 10 मार्च को वह मालवीय नगर में रह रही थी और पति किसी काम से गए थे। तभी आरोपी पप्पू उसे घर में अकेला पाकर आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसके अश्लील फोटो भी उसने खींच लिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/veterinary-doctor-arrested-for-trying-more-than-sister-127351509.html
No comments:
Post a Comment