रहवासियों की सुविधा से जुड़े ऐसे निर्माण कार्य, जिन्हें बारिश से पहले पूरा कराना जरूरी है, उन्हें 10 जून तक पूरा करवाएं। नान-कंटेनमेंट क्षेत्रों के निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराएं।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंगलवार काे यह निर्देश दिए। वे निर्माण कार्यो के संबंध में बुलाई बैठक काे संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने जोनवार निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। नाॅन कंटेनमेंट क्षेत्रों के सभी स्वीकृत निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाएं। आयुक्त ने कहा-निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार, उनके यंत्री, कारीगर और निर्माण श्रमिकों के लिए तत्काल पास जारी कराएं। श्रमिक सवेरे काम पर आने के बाद, कार्य स्थल से शाम को ही वापस जाएंगे, दिन में आवागमन नहीं होगा। जो काम बाहर के ठेकेदारों के स्वीकृत हैं, उन्हें ई-पास मुहैया करवाए जाएंगे। पूरे शहर में जहां भी पेचवर्क की जरूरत है वहां यह काम आज भी शुरू कराकर 31 मई से पहले पूरे कराएं। सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी बारिश से पहले करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/work-will-start-in-non-containment-area-workers-are-allowed-to-return-in-the-evening-after-dawn-127344527.html
No comments:
Post a Comment