Friday, May 29, 2020

पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे 40 लाेग, इनमें से 22 के लिए सैंपल

ब्यावरा के सुठालिया रोड बुनियादी शाला के पास रहने वाली जिस कोरोना पॉजीटिव महिला की मौत हुई थी, उसके संपर्क में आए 40 लोगों को शुक्रवार को चिन्हित कर लिया गया। इनमें से 22 के सैंपल भी लिए गए। महिला के संपर्क में आए लोगों में शहर के पंजाबी नर्सिंग होम के डॉक्टर सहित 5 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को ही कंटेनमेंट एरिया यानी वार्ड 11 व 12 के तहत मातामंड एवं सुठालिया रोड पर स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमाें ने घर-घर जाकर सर्वे भी किया। इसमें 10 टीमाें ने डॉक्टरों के साथ पीपीई किट पहनकर सर्वे किया। पहले दिन 500 परिवारों का सर्वे करने की कार्रवाई पूरी की। सर्वे तहसीलदार एआर चिरामन, सीएमओ इकरार अहमद सहित राजस्व, स्वास्थ्य व नपा कर्मियों की देखरेख में किया गया। इसमें प्रत्येक परिवार की सेहत की जानकारी ली जा रही है।

हेल्थ बुलेटिन

  • विदेश से आए व्यक्ति जिन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया : 21
  • विदेशी यात्री जिनका क्वारेंटाइन पूरा हो गया : 20
  • अब तक स्क्रीनिंग : 72436
  • जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
  • मरीज : 06
  • कुल इतने सैंपल लिए : 856
  • शुक्रवार को लिए सैंपल: 63
  • प्राप्त रिपोर्ट : 741
  • पॉजिटिव : 08
  • लैबाेरेटरी में पेंडिंग सैंपल :115
  • स्रोत-महेंद्र पाल सिंह, जिला महामारी अधिकारी, राजगढ़)
  • कंटेनमेंट जोन छोड़कर आज से खुलेगा बाजार: एसडीएम संदीप अष्ठाना ने बताया कि 30 मई से ब्यावरा के सुठालिया रोड व मातामंड क्षेत्र जो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है उसे छोड़कर शहर का पूरा बाजार खुलेगा।

जिले मेंअब तक मिले आठ पॉजिटिव मरीज
कोरोना वायरस (कोविड-19) के जिले में अब तक आठ पॉजिटिव केस हो चुके हैं। दो अलग अलग हिस्सों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के सीधे सम्पर्क मंे आए कुल 61 लोगों के सैंपल शुक्रवार को भोपाल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ब्यावरा में हाई रिस्क में आए 22 लोग ब्यावरा से हैं और गुना टोल प्लाजा के कोरोना मरीज के सम्पर्क में आए कुल 39 लोगों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गये हैं।

40 चिन्हित, मृतक महिला के चार परिजन पहले ही क्वारेंटाइन किए गए
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए लोगों में से प्रारंभिक चरण में 40 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है। इनमें महिला के परिजन, करीबी रिश्तेदार और शहर के पंजाबी अस्पताल के एक डॉक्टर सहित 5 कर्मचारी भी शामिल हैं। विभाग ने पहले दिन इनमें से 22 लोगों के सैंपल दिए हैं। जबकि अन्य के लिए जा रहे हैं। वहीं मृतका के 4 परिजन पहले से ही जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन किए गए हैं। वहीं 2 महिलाएं घर पर ही क्वारेंटाइन की गई है। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्रपालसिंह ने बताया कि महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी 30 मई को चिन्हित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
40 people came in contact with positive women, samples for 22 of them


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/40-people-came-in-contact-with-positive-women-samples-for-22-of-them-127353400.html

No comments:

Post a Comment