Friday, May 29, 2020

भोपाल में व्यापारियों और ग्राहकों को बड़ी राहत, आज से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

तीन दिन पहले खुले राजधानी के बाजारों में रौनक दिखने लगी है, हालांकि ग्राहकी कुछ कम है। इसकी वजह प्रशासन द्वारा दुकानें खुलने का समय सुबह 11 से शाम पांच बजे तक किया जाना था। इस मामले में शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनो ने गर्मी के चलते मार्केट का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे तक किए जाने की मांग कलेक्टर तरुण पिथोड़े से की थी। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने शहर में दिनो के आधार पर खुलने वाली दुकानों का समय संशोधित कर दिया है। अब शनिवार को नए और पुराने भोपाल के मार्केट की दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोली जा सकेंगी। इसके लिए कलेक्टर ने धारा-144 के आदेश में परिवर्तन कर दिया है।

रात 10:30 बजे तक ही खुलेंगे मेडिकल स्टोर्स

भोपाल में अब मेडिकल स्टोर्स रात 10:30 तक ही खुलेंगे। लेकिन अस्पताल और नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर्स को 24 घंटे खोलने की छूट रहेगी। जरूरत की दवाएं नीचे दिए नंबरों पर कॉल कर घर मंगवाई जा सकेंगी...

  • छोला क्षेत्र के लोग- 9981697940, 9826392212
  • ओल्ड सिटी - 9827079788, 9893662515
  • कोटरा सुल्तानाबाद - 9826591061
  • भेल- 9425620378
  • शाहजहांनाबाद - 9425086446
  • ओल्ड सिटी न्यू हमीदिया राेड- 8085255377,7415620426-7879868578
  • टीटी नगर- 9826447300,9425365450
  • पिपलानी-9839852247
  • इंद्रपुरी-9826758162, 9753040100
  • बैरागढ़ - 7869225882- 9893896389

रेत, गिट्‌टी, सीमेंट, लोहे की दुकानें रविवार छोड़ सभी दिन खुलेंगी
कलेक्टर ने बताया कि गुुरुवार से रेत, गिट्टी, ईट, सीमेंट, और लोहा आदि निर्माण कार्य में काम आने वाले समान की दुकानें रविवार को छोड़कर बाकी सभी खोलीं जा सकेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/big-relief-to-traders-and-customers-in-bhopal-markets-will-open-from-7-am-to-7-pm-from-today-127354904.html

No comments:

Post a Comment