Sunday, May 31, 2020

7 दिन ऑनलाइन सीखी संस्कृत

संस्कृत भारती खरगोन विभाग का संस्कृत वर्ग में 25 से 31 मई तक ऑनलाइन “संस्कृतं संभाषणम्’ प्रशिक्षण हुआ। प्रतिदिन 2 घंटा संस्कृत सीखने व उसे व्यवहार में लाने पर बात की गई। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षण कार्य महेंद्र मिसर व अंबाराम गोखले ने किया। खरगोन व बड़वानी जिलों के 50 से ज्यादा प्रशिक्षु ऑनलाइन शामिल हुए। जयश्री चौहान ने संस्कृत श्लोक पाठ कराया। शुरुआत डॉ हेम शर्मा उज्जयिनी ने की। वर्ग का समापन रविवार को संगठन मंत्री प्रमोद पंडित ने किया। संचालन विभाग संयोजक राजेश जोशी ने किया। आभार मथुरालाल दांगोडे ने माना। विभाग संयोजक के मुताबिक लॉकडाउन में ऐप के माध्यम से घर पर बैठकर लोगों ने संस्कृत पढ़कर समय का सदुपयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अाॅनलाइन प्रशिक्षण देते महेंद्र मिसर।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/7-days-learned-sanskrit-online-127361941.html

No comments:

Post a Comment