Wednesday, May 27, 2020

रहली विधायक ने भेजी पीपीई किट, शासकीय व निजी चिकित्सकों को बांटी

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे नगर के शासकीय व निजी चिकित्सकों को पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव द्वारा पीपीई किट प्रदान की जा रही हैं। नगर मंडल अध्यक्ष अमित नायक ने भार्गव से यह किट प्राप्त कर नगर के शासकीय व निजी चिकित्सकों को वितरित कीं। अमित नायक ने बताया कि यह उच्च क्वालिटी की पीपीई किट हैं जो शासकीय व निजी चिकित्सकों समेत नगर के कोरोना वाॅरियर्स के रूप में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों को प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अमित नायक, रमेश यादव, रामकुमार, भूपेंद्र होल्कर, मनोज अरोरा आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahli MLA sent PPE kit, distributed to government and private doctors


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/rahli-mla-sent-ppe-kit-distributed-to-government-and-private-doctors-127348043.html

No comments:

Post a Comment