Thursday, May 28, 2020

सब्जी मंडी को हाईवे या काउंटर मैग्नेट सिटी में शिफ्ट करने की मांग

दो महीने से बंद लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी कारोबारी गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। कारोबारियों ने अफसरों से चर्चा कर कहा कि लोहिया बाजारऔर दाल बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है और फ्रूट मंडी को बहुत पहले हाईवे पर शिफ्ट किया जा चुका है, लेकिन उसे शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इस कारण कारोबार में परेशानी आ रही है। मंडी प्रशासन ने हम लोगों को नोटिस देकर कहा है कि मुख्य सब्जी मंडी के पास ही बनी नई मंडी के प्लॉट की रजिस्ट्री 15 दिन में कराकर दुकान बनवाना शुरू करें। सब्जी कारोबारियों ने कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह को बताया कि नई मंडी घनी बस्ती में है इसलिए वहां कारोबार करना मुश्किल होगा। भारी वाहनों के आने-जाने में परेशानी होगी। यदि हाईवे या काउंटर मैग्नेट सिटी में सब्जी मंडी शिफ्ट हो जाती है तो सब्जी की आवक और अंचल में सब्जी भेजने में दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने 2-3 दिन में समस्या हल करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अशोक कुमार, दिनेश पाठक, आशु पाठक, नसरूद्दीन चौधरी, राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य कारोबारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/demand-to-shift-vegetable-market-to-highway-or-counter-magnets-city-127351596.html

No comments:

Post a Comment