फ्रीगंज में रविवार सुबह चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति की लाश मिली। शनिवार रात को अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन रोड पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
फ्रीगंज रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले शिवम परिसर निवासी महेश पिता दयाराम ने पुलिस को बताया कि सुबह दुकान खोलने आए तो पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति मृत मिला उसने लाइनिंग वाला शर्ट और मठ में लाल रंग की पैंट पहन रखी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बेड़ली के तालाब में डूबे किशोर की मौत
वगढ़ के पास ग्राम बेड़ली के तालाब में रविवार दोपहर को नहा रहे किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बेड़ली निवासी 15 वर्षीय अर्जुन पिता जीवणा रविवार दोपहर को गांव के बच्चों के साथ बेड़ली तालाब में नहा रहा था। गहरे पानी में डूबने पर बच्चों ने परिजन को बताया। गांव वालों ने पानी से शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सैलाना अस्पताल भिजवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/drinking-more-alcohol-became-the-reason-for-death-the-young-man-who-came-to-open-the-tea-shop-informed-127361968.html
No comments:
Post a Comment