Wednesday, May 27, 2020

छत पर अकेली सो रही महिला से दुष्कर्म

चांदपुर ग्राम में छत पर अकेली सो रही 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पुलिस थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
पुलिस के अनुसार महिला का पति भोपाल में मजदूरी करता है तथा महिला की ससुराल और मायका चांदपुर ग्राम में है। मंगलवार को महिला के बच्चे महिला की मां के घर पर थे तथा महिला अकेली छत पर सो रही थी। छत की सीढ़ियां बाहर से होने के कारण रात में ग्राम का मुन्ना नामक युवक आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। टीआई अरविंद चैबे ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/rape-of-a-woman-sleeping-alone-on-the-terrace-127348059.html

No comments:

Post a Comment