लॉकडाउन-4 के 12 दिन में 6 पॉजिटिव सामने आए हैं। पांच क्षेत्र में कंटेनमेंट हैं। शुक्रवार को शक्तिनगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर यहां 11 घरों का कंटेनमेंट बनाया गया है।
शक्ति नगर कंटेनमेंट की सीमाएं
- उत्तर- जेम्स वोल्टर मसीह के घर से पश्चिम की ओर अरविंद पंड्या के घर तक।
- पश्चिम –अरविंद पंड्या के घर से दक्षिण की ओर नाले के कोने तक।
- दक्षिण – नाले के दक्षिणी कोने से नाले के पूर्वी कोने तक।
- पूर्व – नाले के दक्षिणी कोने से जेम्स वोल्टर मसीह के घर तक।
24 और 27 घरों को बनाया था कंटेनमेंट- अंबिका नगर व गणेश नगर को 13 मई को कंटेनमेंट बनाया था लेकिन यहां कोरोना पॉजिटिव निकले मरीजों को सैंपल 10 मई को लिया गया था। शनिवार को दोनों क्षेत्र के 21 दिन पूरे होने पर इन्हें खोल दिया जाएगा। अंबिका नगर में 27 घरों के 90 लोगों को तो गणेश नगर में 24 घरों के 127 लोगों को कंटेनमेंट खुलने से राहत मिलेगी।
बजरंग नगर को नहीं बनाया कंटेनमेंट
बजरंग नगर का बालक कोरोना पॉजिटिव निकला था। यह बालक 8 मार्च को परिवार के साथ भोपाल गया था, वहां से 18 मई को लौटा तब से क्वारंेटाइन सेंटर में ही था। यह बालक बजरंग नगर नहीं पहुंचा इसलिए कंटेनमेंट नहीं बनाया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-administration-quarantined-11-houses-in-shakti-nagar-ambika-nagar-and-ganesh-nagar-which-are-containers-will-be-opened-today-127355053.html
No comments:
Post a Comment