Friday, May 29, 2020

ग्वालियर दवा लेने गए थे, संक्रमण लेकर लौटे, ठाणे व अहमदाबाद से आए दो लोग भी पॉजिटिव

जिले में शुक्रवार काे तीन और कोरोना संक्रमित मिले। इसमें एक अधेड़ ग्वालियर में डॉक्टर से दवा लेने गया था, लाैटने पर वह संक्रमित मिला। वहीं दाे अन्य पाॅजिटिव में एक महाराष्ट्र के ठाणे और दूसरा अहमदाबाद से लौटा है। अब जिले में कुल 56 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 12 के स्वस्थ होने के बाद 44 एक्टिव मरीज हैं।

शहर के चतुर्वेदी नगर निवासी प्रदीप (51) पुत्र जगन्नाथ 27 मई को ग्वालियर में डॉ. नवनीत अग्रवाल के क्लीनिक में दवा लेने गए थे। वहां से वे दीपक पुत्र राजेंद्र के साथ बाइक से आए थे। तबीयत खराब होने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे जहां उनका सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। वहीं सुरपुरा अटेर निवासी भूटानी (58) पुत्र रचनलाल भी 13 मई को सुबह 11 बजे सुरपुरा और रिदौली के 15 लोगों के साथ ट्रक से ठाणे से नासिक तक आए। वहां से ट्रेन द्वारा वे इटारसी पहुंचे। इटारसी से बस द्वारा 15 मई को भिंड पहुंचे। भिंड बस स्टैंड पर जांच के बाद वे अपने गांव घर चले गए। 28 मई को सुरपुरा अस्पताल से उनका सैंपल लेकर जिला अस्पताल भेजा गया।

शुक्रवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर जुहार सिंह (30) पुत्र किशनलाल निवासी अमाहा दबोह 24 मई को अहमदाबाद के सिंगरवा से तीन लोगों के साथ कार से अपने गांव के लिए निकले। वे दतिया, इंदरगढ़ होते हुए 26 मई को रात आठ बजे दबोह पहुंचे और रात में अपने घर में रुके। दूसरे दिन उन्हें होस्टल में क्वारेंटाइन किया गया । 28 मई को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

तीन नए पॉजिटिव के संपर्क में आए 20 लोगों को किया क्वारेंटाइन:तीन नए पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग उनके साथ और संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। प्रदीप के परिवार के पांच लोग उसके संपर्क में आए हैं। भूटानी के साथ यात्रा करने वाले चार और उसके परिवार के 6 लोग घर पर उनके संपर्क में रहे। इसके अलावा जुहार सिंह के साथ अरविंद कुशवाह निवासी जमुंहा एवं जयप्रकाश निवासी खुरतला बिरखड़ी ने साथ यात्रा की है। वहीं घर में दो लोग साथ में रहे। इन सभी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मरीज का उपचार करता पैरा मेडिकल स्टाफ


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/gwalior-went-to-take-medicine-returned-with-infection-two-people-from-thane-and-ahmedabad-were-also-positive-127353630.html

No comments:

Post a Comment