Sunday, May 31, 2020

शॉर्ट फिल्म में कोरोना योद्धाओं को भोलेनाथ के रूप में दिखाया

कोरोना वायरस पर सेगांव कस्बा सहित जिले के कुछ युवा कलाकारों ने एक शार्ट फिल्म “केदारा-2’ तैयार की है। इस फ़िल्म में कोरोना योद्धाओं को भगवान भोलेनाथ के रूप में दिखाया गया। जो एक मजदूर के सपने में आकर उसका मनोबल बढ़ा रहे हैं। फिल्मांकन नीतीश ठाकुर खरगोन व स्क्रीन प्ले नगर के हर्ष दसौंधी ने किया है। ठाकुर व दसौंधी ने बताया ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 25 व 26 मई को फिल्मांकन किया गया है। इस फिल्म में विजेंद्र फूलकर व अक्षय दसौंधी ने अभिनय किया है।
फ़िल्म में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया
मुंबई के टीवी कलाकार हेमंत भारती ने अपनी आवाज देकर फ़िल्म को खास बनाया। फ़िल्म में महेश्वर के स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया है। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने फिल्म बनाने में पूरा सहयोग दिया। फ़िल्म में महेश्वर थाना व अस्पताल को भी दिखाया गया है। यह फ़िल्म सोशल मीडिया पर 2 जून को प्रसारित की जाएगी। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का दावा है यह मध्य प्रदेश की पहली शॉर्ट फिल्म बताई जा रही है।

ऐसी है 6 मिनट की फिल्म की कहानी
6 मिनट की शॉर्ट फ़िल्म में कोरोना योद्धाओं के अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश को दर्शाया गया है। महेश्वर व आसपास फ़िल्म का निर्माण हुआ। लॉकडाउन के चलते शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। शूटिंग के दौरान ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर आदि के उपयोग के साथ जागरूकता फैलाई गई। इसके पोस्टर व प्रोमो को लाइक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The short film featured the Corona warriors as Bholenath


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-short-film-featured-the-corona-warriors-as-bholenath-127361932.html

No comments:

Post a Comment