पॉजिटिव 60 साल की महिला व 21 साल के युवक सहित 9 लोगों ने कोरोना को हराया। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, जहां से वे अपने-अपने घर को चले गए। उन्होंने कहा कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, यदि कोई लक्षण हैं तो उसे छुपाए नहीं, जिस तरह से हम लोग स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, उसी तरह दूसरे लोग भी ठीक हो सकते हैं। डॉ. सुधाकर वैद्य व डॉ. मोहित समाधिया ने मरीजों को बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर ठीक होकर जा रहे लोगों ने मेडिकल कॉलेज में उन्हें प्रदान की गई स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ की, साथ ही कहा अपर कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रशासक सोजान सिंह रावत ने स्वयं अस्पताल में आकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ के प्रति दी जा रही सुविधाओं एवं दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को बरकरार रखा। इसी कारण से लोगो को जल्द-जल्द स्वास्थ लाभ मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/nine-patients-including-60-year-old-woman-returned-to-their-home-after-defeating-corona-127344549.html
No comments:
Post a Comment