प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ को 30 मई को 1 वर्ष पूर्ण होने पर इस दिन को सेवा दिवस पर्व के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां जिले के समस्त मंडलों में मुख्य चौराहे पर लोगों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत के साथ प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठाने की अपील लोगों से की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने 30 मई को यह एक्टिविटी की। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सोशल पेज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शाम 4 बजे लाइव सुना गया।
इस कार्यक्रम में शनिवार को माधव चौक चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान और उनके युवा साथियों ने जनता को मास्क और सेनेटाइजर भेंट किए और सभी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, जिला महामंत्री संजय कुशवाहा, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा,नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री सोनू कुशवाह, हिमांशु अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सागर यादव, संतोष राजपूत, शुभम गुप्ता, मिट्ठू जाटव आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/bjp-workers-celebrated-service-day-by-distributing-masks-127358623.html
No comments:
Post a Comment