Thursday, May 28, 2020

12वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली, लिखा- घर में किसी को पसंद नहीं थी

हाॅकी खिलाड़ी और 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में मां और छोटी बहन को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। एरोड्रम टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार छात्रा का नाम विजयश्री नगर निवासी 19 वर्षीय जयश्री पिता शंकर यादव है।

सुबह 5.30 बजे जब पिता उठे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो वह फंदे पर थी। पिता का कहना है कि घर में सब उसे प्यार करते थे। उसने ऐसा क्यों किया यह समझ से परे है। वह हॉकी खेलने में काफी अच्छी थी। वह थोड़ी जिद्दी थी, इसलिए उसे थोड़ा बहुत डांट देते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 वर्षीय जयश्री पिता शंकर यादव


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-12th-student-hanged-wrote-nobody-liked-the-house-127351431.html

No comments:

Post a Comment