Wednesday, May 27, 2020

कोरोना से बचाव के लिए घर-घर यज्ञ करने के लिए किया जनसंपर्क

वैश्विक महामारी करोना से बचाव के लिए और विश्व शांति के लिए गृह गृह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाना है। जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को यज्ञ के दौरान निश्चित समय पर आहुतियां देंगे। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 31 मई रविवार को सुबह 9:00 से 12:00 के बीच गृह गृह गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ देवरी के द्वारा गृह गृह गायत्री यज्ञ हेतु नगर के झुनकू वार्ड में जनसंपर्क किया गया । जनसंपर्क में युवा प्रकोष्ठ के गायत्री परिजन नरेश भाई , कैलाश पटेल एडवोकेट, तुलाराम मंडेले , अजय गुप्ता ,जमना कोष्टी, राजेश साहू ,संतोष मानेश्वर, कैलाश पटेल,बद्री कुर्मी, डोभी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Public relations was done to perform house to house sacrifice to protect from Corona


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/public-relations-was-done-to-perform-house-to-house-sacrifice-to-protect-from-corona-127348056.html

No comments:

Post a Comment