Sunday, May 31, 2020

यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन, भोपाल में 22 गाड़ियों के हाल्ट हबीबगंज में भी रुकेंगी 8 ट्रेनें

रेलवे सोमवार से स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। हालांकि जो यात्री ट्रेन की रवानगी से 10 मिनट पहले भी पहुंचते हैं, उन्हें अपनी थर्मल स्क्रीनिंग का प्रमाण दिखाना पड़ेगा। इसके बाद वे भी यात्रा कर सकेंगे। हबीबगंज स्टेशन से दो ट्रेनें शुरू होंगी। पहली हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस व दूसरी हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस।

वहीं, सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें आते-जाते वक्त हबीबगंज में हाल्ट लेंगी। जबकि 11 जोड़ी यानी 22 ट्रेनें आते-जाते वक्त भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज लेकर जाएंगी। वैसे सामान्य दिनाें में भाेपाल से करीब 138 ट्रेनें राेज गुजरती हैं। लाॅकडाउन के बाद देश भर में 200 स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। सामान्य दिनाें में इनकी संख्या करीब 3500 रहती है।


रेल अधिकारियों का कहना है कि आखिरी समय पर पहुंचने वाले यात्रियों के कारण भागदौड़ मच सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए रेलवे ने डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित किया है।

दोनों स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग की तैयारियां पूरी

दोनों स्टेशन पर आने और जाने की व्यवस्था
भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 व 6 दोनों ओर से एंट्री रहेगी, जबकि बाहर प्लेटफॉर्म-6 की ओर से निकलना पड़ेगा। हबीबगंज स्टेशन पर भोपाल एंड पर बने सब-वे से यात्री आना-जाना कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल के लिए श्रमिक ट्रेन कल
पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए भोपाल से मंगलवार को श्रमिक विशेष ट्रेन रवाना होगी। इच्छुक पोर्टल https://ift.tt/3chG2dD पर पंजीयन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हबीबगंज रेलवे स्टेशन


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/passengers-will-have-to-arrive-one-and-a-half-hours-before-the-station-bhopal-will-have-8-trains-halting-8-trains-at-habibganj-127361427.html

No comments:

Post a Comment