फसल बुवाई के लिए खेत तैयार करने किसान ने ट्रैक्टर चालक को रोटावेटर लेकर बुलवाया। किसान का बेटा भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिरा और रोटावेटर में जा फंसा। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम रुफाटा में हुई। पुलिस के अनुसार किसान रामलाल जमरे ने खेत सुधरवाने के लिए ट्रैक्टर चालक को रोटावेटर लेकर बुलाया था।
जमीन समतल करने के दौरान इकलाैते बेटे राजू (14) ने भी ट्रैक्टर पर बैठने की इच्छा जताई। अचानक राजू का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। रोटावेटर में फंसने से उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
करंट से किसान की मौत
भगवानपुरा | खेत पर मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 4 बजे ग्राम अंबाखेड़ा में हुई। एसआई तिलक डकसे ने बताया दिलीप पिता भावसिंह (27) कुएं पर मोटर पंप चालू करने गया था। इसी दौरान करंट लगा और वह कुएं में जा गिरा। आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे। उसको अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत : फांसी के फंदे पर झूला अधेड़ किसान
भगवानपुरा | ग्राम बहादरपुरा के एक किसान ने शनिवार की रात कसे अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। एसआई तिलक डकसे ने बताया रामलाल पिता शंकर गवले (55) काे रविवार सुबह परिजनों ने पेड़ पर बंधे फंदे पर लटका देखा। परिजनों के अनुसार मृतक रामलाल पर कर्ज था। पुलिस ने बताया जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-only-son-dropped-from-a-tractor-died-due-to-being-trapped-in-a-rotavator-127361889.html
No comments:
Post a Comment