लाॅकडाउन के कारण 68 दिन बाद शुक्रवार काे पहली बार प्रशासन ने पूरा बाजार खाेलने की छूट दी। लेकिन 70 फीसदी दुकानें ही खुली। दिनभर बाजार में रौनक रही। प्रमुख मार्गों व बाजारों में हर तरफ वाहनों की कतारे लगी। टैगोर मार्ग, गायत्री मंदिर रोड़, वीरपार्क रोड पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
लॉकडाउन 4 में प्रशासन ने धीरे-धीरे अत्यावश्यक सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति दी। शुक्रवार व मंगलवार को हेयर सेलून, नाश्ता पाॅइंट व होटल सहित कुछ दुकान/संस्थान को छोड़कर शेष बाजार खोलने की अनुमति थी। दुकानदारों को उम्मीद थी कि ग्राहकी अच्छी चलेगी। बाजार में भीड़ भी रही लेकिन वे ग्राहक के रूप में दुकानों पर नहीं पहुंची। घंटाघर कंटेनमेंट क्षेत्र होने के कारण सराफा, बर्तन, कपड़ा मार्केट के व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। कंटेनमेंट क्षेत्र की सीमा खत्म होने बाद वाली सराफा, इलेक्ट्रानिक सहित दुकानें खुली लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे।
लॉकडाउन के कारण 68 दिन बाद बोहरा बाजार में दिखी भीड़
टैगोर मार्ग व तिलक मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों में शामिल बोहरा बाजार में सामान्य दिनों में भी भीड़ रहती है। लॉकडाउन के बाद पहली बार दुकानें खुलने से भीड़ रही। सकरी गली होने व दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान जमाने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ।
टैगाेर मार्ग : इस मार्ग पर रेडिमेट, कपड़ा, बर्तन, सराफा, किराना, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, प्लायवुड, साइकिल सहित सभी प्रकार की दुकानें और बैंक सहित अन्य संस्थान हैं। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा दुकानें खुली। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्राहकों ज्यादा नहीं रही।
वीरपार्क रोड: इस मार्ग पर होजियरी, कपड़ा, खिलौने, चश्मे, रेडिमेड, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स सहित सभी प्रकार की दुकानें हैं। जहां ग्राहकी अच्छी रही।
गायत्री मंदिर रोड : टैगोर मार्ग कमल चौक से सिंधी कॉलोनी होते हुए आंबेडकर मार्ग पर जवाहर नगर कॉलाेनी चौराहे तक है। इस प्रकार पर भी मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सभी प्रकार की दुकानों पर भी ज्यादा भीड़ रही। कमल चौक से हेमू कालानी चौराहा तक कई बार जाम लग गया।
कटेंनमेंट में नहीं खुली दुकानें : तिलक मार्ग के घंटाघर कंटेनमेंट क्षेत्र में सराफा, बर्तन, किराना, रेडिमेट, साड़ी, कपड़ा, चायपत्ती, मिठाई, चाय-नाश्ता सहित अन्य दुकानें व 4 कॉम्प्लेक्स में भी कई दुकान व आफिस है। तिलक मार्ग का करीब 600 मीटर एरिया कमल चौक का करीब 250 मीटर क्षेत्र कंटेनमेंट में आने से यहां की दुकानें नहीं खुली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/70-percent-open-market-shops-in-ghantahar-containment-area-not-open-127353534.html
No comments:
Post a Comment