Sunday, May 31, 2020

दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई गिरावट, पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा

पूरा मई बीत गया लेकिन, इस बार एक भी दिन लू नहीं चली। दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट रही। रविवार काे दिन का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। 6 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मई में लू नहीं चली। बीते 9 साल में यह तीसरा माैका है जब गर्मी सामान्य रही। इससे पहले 2012 और 2014 में भी मई महीने ने माेहलत बख्शी थी। इस बार अप्रैल से ही माैसम के तेवर नरम थे। मई का पहला पखवाड़ा भी सामान्य ही बीता। पहले पखवाड़े में मई में सबसे ज्यादा तापमान 9 मई काे 42.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

नाै तपा से तीन दिन पहले 22 मई काे सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री पर पहुंचा था। एक दिन बाद 24 मई काे तापमान सीजन में पहली बार 44.1 डिग्री पर पहुंच सका। 25 मई से शुरू हुए नाैतपे के पहले दिन पारा 44.5 डिग्री पर पहुंचा, जाे सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद माैसम के तेवर नरम पड़ने लगे।

2016... 46.70 तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड
2012 से लेकर अब तक इन 9 सालों में 2016 में 20 मई काे दिन में पारा 46.7 डिग्री पर पहुंच गया था। भाेपाल में दिन का सबसे ज्यादा तापमान का यह ऑल टाइम रिकॉर्ड है। इसके दाे साल बाद 2018 में मई सबसे ज्यादा तपा था। छह दिन लगातार पारा 44 डिग्री पार रहा था और चार दिन लू चली थी।

- वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसारअरब सागर से नमी आती रही, इसके कारण भी दिन ज्यादा नहीं तपे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/day-temperature-recorded-for-the-third-consecutive-day-mercury-reached-406-degrees-127361478.html

No comments:

Post a Comment