बिजली कंपनी की इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत जिले के तीन लाख से ज्यादा और शहर के 82 हजार उपभोक्ताओं को बिल जारी किए गए हैं यानी अधिकांश उपभोक्ताओं को जो योजना के तहत ही 150 मिनट तक ही बिजली की खपत कर रहे हैं, उन्हें इसका लाभ मिल पाया है। लॉक डाउन के चलते पेनल्टी में छूट का प्रावधान किए जाने के बावजूद लोगों के बिलों में पेनल्टी जोड़ी गई है, इससे लोगों पर बिलों का भार बढ़ा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है गर्मी के दिनों में वैसे तो बिजली की खपत बढ़ जाती है लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के चलते मीटर रीडिंग नहीं हो पाई, इस वजह से इस बार अप्रैल 2019 के बिलों के आधार पर ही बिलिंग की गई है। लोगों ने पिछले साल अप्रैल में जितनी बिजली की खपत की थी,वह इंदिरा ज्योति योजना के अंतर्गत ही रही यानी लोगों ने 150 यूनिट तक ही बिजली की खपत की। यही वजह है शहर के एक लाख 27 हजार उपभोक्ताओं में से 82 हजार उपभोक्ताओं को योजना के तहत ही बिल जारी किए हैं।
जानिए इंदिरा गृह ज्योति योजना
बिजली कंपनी की इंदिरा ग्रह ज्योति योजना के तहत 30 दिन की रीडिंग पर 150 यूनिट खपत आने पर 385 रुपए व 100 यूनिट खपत पर 100 रुपए का भी बिल दिया जाता है। जिले में 3 लाख 13 हजार 300 व शहर में 83 हजार उपभोक्ताओं को अब तक योजना का लाभ मिला है।
बिल पर पेनल्टी वसूली जा रही
मई में जारी किए बिल में 250 यूनिट खपत दर्शाते हुए 3300 रुपए के बिल पर 41 रुपए पेनल्टी लगाई, जिससे उपभोक्ता का बिल बढ़कर 3341 रुपए हो गया। ऐसे ही एक अन्य उपभोक्ता के बिल में 269 यूनिट दर्शाकर 3590 रुपए के बिल पर पैनल्टी लगाई गई।
पिछले वर्ष कम खपत का लाभ
बिजली कंपनी के एसई भूपेंद्र सिंह ने बताया जिन उपभोक्ताओं ने पिछले साल अप्रैल में बिजली की खपत कम की थी, उन्हें इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत ही बिल जारी हुए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को योजना के तहत कम राशि के बिल जारी किए हैं और उन्हें योजना का लाभ मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/no-meter-reading-82-thousand-people-billing-under-indira-griha-jyoti-yojana-127344559.html
No comments:
Post a Comment