Thursday, May 28, 2020

प्लेटफार्म नंबर चार बंद रहेगा, न ट्रेन आएंगी और न यात्रियों काे मिलेगा प्रवेश, एक नंबर से ही हो सकेगी आवाजाही

एक जून से ट्रेनें चलेंगी और इससे पहले झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर ने गुरुवार शाम काे स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ एडीएम अनूप सिंह के साथ बैठक कर तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया। डीआरएम ने अफसरों से कहा कि प्लेटफार्म नंबर चार की तरफ से यात्रियों को न एंटी दी जाएगी न निकलने की मंजूरी होगी। ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक आएंगी। प्लेटफार्म नंबर 4 पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से जाना होगा। उनको एंट्री पूछताछ केंद्र वाले गेट से मिलेगी और यात्री आरपीएफ थाना वाले गेट से बाहर जाएंगे। जो यात्री बाहर से ट्रेन से आएंगे वह एस्केलेटर वाले फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करेंगे जबकि ग्वालियर से ट्रेन में बैठने वाले यात्री स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने वाले ब्रिज से चढ़कर प्लेटफार्म तक जा सकेंगे।

संक्रमित यात्रियोंको क्वारेंटाइन करेंगे
गृह विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि स्टेशन मेंबाहर से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। यदि कोई संभावित संक्रमित पाया जाता है तो उसे क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जाए। यदि कोई यात्री सेंटर पर रहने को तैयार नहीं तो उनके स्वयं के खर्चे पर निर्धारित होटल पर क्वारेंटाइन किया जाए।

स्टेशन पर एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग व टिकट की जांच होगी
डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि प्लेटफार्म के अंदर एंट्री करने से पहले टिकट और आरोग्य सेतु एप की जांच होगी। कंफर्म टिकट और आरोग्य सेतु एप होने पर यात्रियों के हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे, फिर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। यदि किसी यात्री का बॉडी का तापमान स्वस्थ्य व्यक्ति के तापमान से अधिक पाया जाता है तो उसे यात्रा करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। यात्रियोंको वेटिंग और वीआईपी हॉल मेंबैठने की मंजूरी नहीं मिलेगी। प्लेटफार्म मेंबने सर्किल पर खड़े होकर ही ट्रेन में चढ़ना होगा। हर यात्री को मास्क लगाकर चलना अनिवार्य है।

यात्रियोंको इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

  • ट्रेन छूटने के समय से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य।
  • यात्रा के दौरान मास्क लगाकर रखना होगा।
  • ट्रेन मेंन पानी मिलेगा न खाने का सामान इसलिए खुद इंतजाम कर चलें।
  • स्टेशन में खान-पान की स्टॉल खुलेंगी लेकिन यहां पैक्ड खाना और पानी की बोतल मिलेगी।
  • स्टेशन के वेटिंग हॉल मेंबैठने की परमिशन नहीं।
  • प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा। अंदर केवल वही यात्री जा सकेंगे जिनके पास कंफर्म यात्रा का टिकट होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम संदीप माथुर।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/platform-number-four-will-remain-closed-neither-trains-will-come-nor-passengers-will-get-entry-movement-will-be-possible-from-one-number-only-127351628.html

No comments:

Post a Comment