Sunday, May 31, 2020

ढोल बजाने वाले ने कोरोना से बचाने बनाई शॉर्ट फिल्म

शादियों में ढोल बजाने वाले एक कलाकार ने लॉकडाउन के समय का उपयोग करते हुए कोरोना से बचने का संदेश देती शॉर्ट फिल्म ‘मिस्टेक’ बनाई है। इस कलाकार का नाम है सांवलिया पंवार (38)। 13 मिनट की इस फिल्म को पंवार ने मोबाइल पर शूट किया है। स्क्रिप्ट पंवार ने ही लिखी है और निर्देशन व संपादन भी किया है।

फिल्म ‘मिस्टेक’ में बताया है कि फिजिकल डिस्टेंस नहीं रखने से किस तरह कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। निर्देशक सांवलिया पंवार बताते हैं फिल्म में राहुल पंवार, राजेश बैरागी, नवीन पांचाल, जितेंद्र व्यास के साथ मैंने भी भूमिका निभाई है। संगीत राकेश चंद्रावत ने दिया है। कैमरा संचालन मेरे साथ विशाल पंवार ने किया है। शॉर्ट फिल्म मिस्टेक यूट्यूब पर सर्च की जा सकती हैं। होमगार्ड कॉलोनी निवासी पंवार भूगोल व राजनीति शास्त्र में एमए है।

सांवलिया पंवार का सफर
राजस्थानी फिल्म पक्की हिरोगिरी, रजा मुराद के साथ फिल्म हारर वेबसाइट, मंदसौर में बनी शॉर्ट फिल्म द रियल नॉट स्लम डॉग, जावरा में बनी गर्द द पाइजन, मंदसौर में नन्ही परी और रतलाम पुलिस द्वारा बनाई शॉर्ट फिल्म यमराज में काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-drummer-made-a-short-film-to-save-corona-127361883.html

No comments:

Post a Comment