लोगों को सेनिटाइज करने के लिए प्रवेश द्वार पर लगाए गए सेनिटाइजेशन स्टेशन और टनल से उनकी सेहत बिगड़ सकती है। स्टेशन और टनल से निकलने वाले केमिकल के आंखों में जाने से समस्या हो सकती है और त्वचा पर विपरीत असर पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपत्ति के बाद सरकारी दफ्तरों से ऐसे सभी स्टेशन हटा लिए गए हैं लेकिन हाल में जयेंद्रगंज स्थित राजीव प्लाजा काॅम्पलेक्स में दो ऐसे स्टेशन लगाकर लोगों को सेनिटाइज किया जा रहा है। रोजाना यहां पहुंचने वाले ग्राहकों को गार्ड स्टेशन के मध्य में खड़ा कराता है और फिर उनके शरीर पर केमिकल छोड़ा जाता है, जो कि खतरनाक हो सकता है। मामले में राजीव प्लाजा दुकानदार संघ के अध्यक्ष पारस जैन ने कहा कि हमें इससे हाेने वाले नुकसान की जानकारी नहीं है और न ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा राेक लगाने के बारे में किसी ने बताया है। यदि इस तरह से केमिकल का इस्तेमाल खतरनाक है ताे हम सेनिटाइजेशन स्टेशनाें काे हटा लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/damage-to-eyes-and-skin-due-to-chemical-still-used-in-rajiv-plaza-127351650.html
No comments:
Post a Comment