5 जून से 5 जुलाई के बीच 31 दिन के अंदर 3 ग्रहण पड़ेंगे। 5 जून चंद्र ग्रहण, 21 जून सूर्य ग्रहण व 5 जुलाई को भी चंद्र ग्रहण। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट का होगा। ज्योतिषियों का कहना है एक माह में 3 ग्रहण व 6 ग्रहों का वक्री होना शुभ संकेत नहीं है। प्राकृतिक आपदा, महामारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने की आशंका है।
ज्योतिषि डॉ बसंत सोनी बताते हैं 21 जून के सूर्य ग्रहण का सूतक 20 की रात 10.13 बजे से लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होता है। 21 जून सुबह 10.10 बजे ग्रहण का स्पर्श काल होगा। सुबह 11.48 बजे मध्यकाल। दोपहर 1.37 बजे पर ग्रहण का मोक्ष (शुद्धि) काल होगा। डॉ सोनी के मुताबिक 1 माह में 3 ग्रहण व एक साथ 6 ग्रह बुध, शुक्र, शनि, गुरु, राहु व केतू का वक्री होना शुभ संकेत नहीं है। इससे प्राकृतिक आपदा, महामारी, तूफान, युद्ध आदि की आशंकाएं हैं। इसके दुष्प्रभावों को ईष्ट आराधना, जप, हवन से कम किया जा सकता है।
जानिए... सूर्य ग्रहण का राशियों पर यह रहेगा प्रभाव
सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, मकर व कन्या राशि के लिए शुभ, वृष, तुला, कुंभ व धनु राशि के लिए सामान्य व मिथुन, वृश्चिक, मीन व कर्क राशि के लिए अशुभ बताया जा रहा है। जिनके लिए ग्रहण अशुभ है, वे ग्रहण के दर्शन न करें। नवविवाहिता स्त्री,व्यापारी, मंत्री, आदि के लिए ग्रहण अच्छा नहीं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/6-planets-retrograde-is-not-auspicious-sign-127361903.html
No comments:
Post a Comment