Friday, May 29, 2020

शहर में 1240 लोग होम क्वारेंटाइन, बाहर निकलने पर 2 हजार का जुर्माना, नहीं मानें तो जाना होगा क्वारेंटाइन सेंटर

शहर में 1240 लोग होम क्वारेंटाइन हैं। इनकी मॉनिटरिंग हो। यदि कोई बाहर निकले तो उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना किया जाए। इसके बाद भी वह व्यक्ति नहीं माने तो उसे तत्काल क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाए। यह आदेश स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने भी जारी कर दिए हैं।

यह बात संभागायुक्त आनंद शर्मा व आईजी राकेश गुप्ता ने कलेक्टोरेट में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कही। संभागायुक्त शर्मा ने कहा बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है और ये लोग 14 दिन के पहले घर से बाहर निकले तो संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए जुर्माने और क्वारेंटाइन सेंटर भेजने की कार्रवाई की जाए। कोरोना मरीजों की पहचान के लिए गंभीरता से सर्वेक्षण हो। जिले में बनाए गए फीवर क्लीनिक ज्यादा से ज्यादा लोगों को चेक करें। इसका सिटी एसडीएम रोज फीडबैक लें।

मेडिकल इमरजेंसी के लिए जिले से बाहर जाने वालों की आवाजाही पर नजर रखी जाए। मेडिकल स्टोर्स से सर्दी, खांसी की रोज दवा लेने वालों का फीडबैक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर जाकर लें। जितनी जल्दी कोरोना के मरीज की पहचान होगी, उतनी ही जल्दी उसका इलाज हो सकेगा। संभागायुक्त ने सीएमएचओ को कहा कि कोरोना से जुड़े आंकड़े उन्हें याद होना चाहिए। सर्वेक्षण गहराई के साथ लगातार किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में टेस्ट लैब की क्षमता बढ़ाने का कहा। अभी यहां 200 सैंपल रोज टेस्ट हो रहे हैं, इसमें नीमच के सैंपल भी शामिल हैं। यहां एक और मशीन आने वाली है, जिससे रोज 400 से 500 सैंपल टेस्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही यहां अन्य जिलों के सैंपल भी टेस्ट के लिए आ सकेंगे।

सीवरेज का काम पूरा करवाए निगम
संभागायुक्त ने नगर निगम कमिश्नर से कहा कि सीवरेज का काम पूरा करवाने के लिए तत्काल एक्शन लें। बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, डीआजी रुचिवर्धन मिश्र, जिपं सीईओ संदीप केरकेट्‌टा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्टोरेट में हाथ धुलाई मशीन का उपयोग करते संभागायुक्त आनंद शर्मा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/1240-people-home-quarantine-in-the-city-pay-a-fine-of-2-thousand-on-exit-if-not-send-quarantine-center-127355064.html

No comments:

Post a Comment