Saturday, May 30, 2020

खेत में ही खराब हो गई खरबूज की फसल

देश व्यापी घोषित लॉक डाउन के कारण किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ है। ग्रीष्मकालीन फलों और सब्जी की खेती करने वाले किसानों की कमर टूट गई है। आधी से अधिक फसल खेतों में ही खराब हो गई है। गौरतबल है कि पाटन क्षेत्र में खरबूत, तरबूज, ककड़ी की फसल बड़े रकबे में किसान बोते हैं। इस बार भी किसानों ने खेतों में ये फसलें बाई थीं। लेकिन अचानक से घोषित हुए लॉक डाउन के कारण किसान फसल तुड़वा नहीं पाए।
किसान रामखिलावन ने बताया कि पाटन में एक पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था। जिसके कारण सभी गतिविधियां बंद हो गईं। इस दौरान किसान अपनी खरबूज और तरबूज की फसल नहीं तुड़वा पाए। इससे खेतों में ही फसल खराब हो गई। अब रियायत मिलने के बाद किसान अपनी फसल तुड़वा रहे हैं। एक साथ तुड़वाई के कारण तरबूज के दाम बाजार में घट गए हैं। इससे भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Melon crop spoiled in the field itself


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/melon-crop-spoiled-in-the-field-itself-127358460.html

No comments:

Post a Comment