जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में बुधवार को कार्रवाई हुई है। अस्पताल में पदस्थ डॉ. अंकित जैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। दैनिक भास्कर में 16 मई के अंक में प्रसव के बाद अस्पताल गई तो कोरोना का सैंपल लिया, पांच बार भर्ती किया, डेढ़ महीने बाद मौत के शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में बाद जांच की गई थी। इसमें सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टरपरिजन को अस्पताल से क्लिनिक ले जाते दिखे। वहां उन्होंने महिला के पति से रुपए लेकर जेब में भी रखे थे। दोबारा अस्पताल आए और इलाज किया। मामले में डॉ. अंकित जैन से दो बार बयान भी लिए गए लेकिन वे सही जवाब नहीं दे सके।
कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुमोदन के आधार पर सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने डॉ. अंकित जैन की सेवा समाप्त कर दी। इधर, महिला की मौत के मामले में स्पष्टता नहीं होने से अब दोबारा जांच होगी।
ये है पूरा मामला
लक्ष्मणपुरा निवासी राहुल बंदोड़िया ने आरोप लगाए थे कि उनकी पत्नी ज्योति ने 2 अप्रैल को सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से ज्योति की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान कोरोना की जांच भी हुई, क्वारंटाइन में रखा गया। 14 मई को डॉक्टर अंकित जैन निजी क्लिनिक पर ले गए व 2 हजार रुपए लेकर जिला अस्पताल में ही इलाज करने का कहा। हालांकि, महिला की मौत हो गई।
जांच में यह बात सामने आई
- डॉ. अंकित जैन के क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, कॉलेज रोड, नगर निगम व कोर्ट तिराहे के फुटेज देखे। जिला अस्पताल के फुटेज में डॉ. अंकित जैन मरीज के पति राहुल के साथ दस्तावेज देखते हुए मिले। अस्पताल के गेट पर डॉ. अंकित जैन व मरीज के पति के बीच बात हुई। इसके बाद अंकित जैन बुलेट से व मरीज व उनके परिजन अपनी बाइक से जाते दिखे।
- नगर निगम व कोर्ट तिराहा के फुटेज में परिजन डॉक्टर के पीछे-पीछे जाते नजर आए। निजी क्लिनिक के फुटेज में परिजन इंतजार करने के बाद मरीज को ले जा रहे थे तभी डॉक्टर अंकित जैन उन्हें बुलाते हैं। चर्चा करने के बाद महिला का पति राहुल बाइक की तरफ जाता है, फिर डॉक्टर की तरफ आता है। राहुल डॉ. अंकित जैन को कुछ देता है, वह उसे अपनी ऊपर की जेब में रख लेते हैं।
- जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में मरीज ओपीडी में परिजन के साथ इंतजार करता है। डॉ. अंकित जैन आने के बाद उन्हें फीमेल वार्ड में ले जाते हैं। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया जाता है।
- शिकायतकर्ता ने ऑडियो रिकार्डिंग भी दी। डॉ. अंकित जैन ने कहा कि उनके और मरीज के पति राहुल के बीच बात है। उन्होंने जो पेमेंट रिटर्न करने का कहा है वह 400 रुपए कंसलटेशन फीस है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dr-ankit-jains-service-ended-seen-in-cctv-footage-taking-money-127348078.html
No comments:
Post a Comment